बरहट: फार्मर रजिस्ट्री में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई, बरहट अंचल कार्यालय में पदस्थ राजस्व कर्मचारी को किया गया निलंबित
Barhat, Jamui | May 27, 2026 जमुई जिला प्रशासन ने फ़ार्मर रजिस्ट्री योजना में लापरवाही बरतने वाले कर्मियों पर सख्त कार्रवाई की है। बरहट अंचल कार्यालय में पदस्थापित राजस्व कर्मचारी पंकज कुमार को कार्य में उदासीनता, चेतावनियों की अनदेखी और फ़ार्मर आईडी निर्माण में धीमी प्रगति के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। यह जानकारी जिला प्रशासन द्वारा बुधवार को 4 बजे दी गई।