होशंगाबाद नगर: कलेक्ट्रेट बंगले के सामने सड़क पर पलटा पानी का टैंकर, हजारों लीटर पानी बहा, वीडियो हुआ वायरल
शुक्रवार को कलेक्ट्रेट बंगले के सामने एक पानी से भरा टैंकर अचानक सड़क पर पलट गया। हादसे के बाद टैंकर में भरा हजारों लीटर पानी सड़क पर बह गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चलते हुए टैंकर का अचानक एक टायर निकल गया, जिससे चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और टैंकर सड़क पर पलट गया।