मंदसौर: महाराणा प्रताप चौराहे से दो दिन से तिरंगा गायब, फटने के बाद हटाया, नया ध्वज तैयार
मंदसौर के महाराणा प्रताप चौराहा पर लगा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा पिछले दो-तीन दिनों से गायब है,विधायक प्रतिनिधि कमलेश जैन ने बताया कि तिरंगा फटने के कारण हटाया गया था,नगर पालिका के कार्यपालिका यंत्री के अनुसार नया तिरंगा तैयार कराया जा रहा है,शहर में बार-बार तिरंगा फटने की घटनाओं पर भी सवाल उठाए गए हैं,