पुरोला: पुलिस ने मोरी के खरसाड़ी में ब्लाइंड मर्डर का खुलासा कर नेपाली मूल के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया,
खरसाड़ी गांव प्यारी देवी ने गत 24 जुलाई को मोरी थाने में अपने पति गिरवीर सिंह के साथ मारपीट और हत्या करने की लिखित तहरीर दी थी।थानाध्यक्ष पुरोला मोहन कठैत के नेतृत्व में गठित टीम फोन कॉल, लोकेशन आदि टेक्निकल सपोर्ट से साक्ष्य एकत्र कर ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा किया। गिरवीर सिंह की हत्या के मामले में वीर बहादुर व प्रेम बहादुर को गिरफ्तार किया।