पुरोला: नैटवाड़ मोटर मार्ग हुए वाहन दुर्घटना में देवरा गांव के दो लोग गंभीर रुप से घायल हो गए,एयरलिफ्ट कर एम्स ऋषिकेश भेजा,
जानकारी के अनुसार नैटवाड़ के निकट दो वाहनों की जोर भिड़ंत हो गई। हादसे में देवरा गांव का द्वारिका प्रसाद नौटियाल और उसकी पत्नी गंभीर रुप से घायल हो गई,आनन-फानन में दोनों घायलों को मोरी पहुंचाया गया। जहां से दोनों घायलों को 108 सेवा से पुरोला खेल मैदान लाया गया। पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल की पहल पर हेलीकॉप्टर से दोनों घायलों को उपचार के लिए एम्स भेजा गया