पुरोला: उत्तरकाशी जनपद के चार एनसीसी कैडेट्स चयन नई दिल्ली में राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए हुआ है।
यह चारों कैडेट्स शुक्रवार से इन प्रतियोगिताओं की तैयारी के लिए एक सप्ताह का प्रशिक्षण लेंगे। उसके बाद वहां से प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए नई दिल्ली जाएंगे। एनसीसी एसोसिएट ऑफिसर कैप्टन विक्रम सिंह रावत ने बताया कि इंटर कॉलेज पुरोला के एनसीसी अंडर सीनियर आफिसर शिवांश उनियाल को ग्रुप फायर स्लैट 2 मैं चयनित किया गया।