पुरोला: पुलिस ने मोरी नैटवाड़ में एक तस्कर को 1 किलो 14 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया,एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा पंजीकृत
पुलिस और एसओजी यमुनावैली की संयुक्त टीम ने जाल बिछा कर नैटवाड रोड़ पर नेपाली मूल के प्रेम नाम के व्यक्ति के वाहन से 1 किलो 14 ग्राम अवैध अफीम बरमाद की। बरामद माल के आधार पर पुलिस ने नेपाली तस्कर के खिलाफ मोरी थाने में NDPS एक्ट की धारा में अभियोग पंजीकृत किया। पुलिस नेपाली तस्कर अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटा रही है।