ट्रेनों में चोरी करने वाले पति-पत्नी को किया गया गिरफ्तार
Sadar, Varanasi | Nov 10, 2024 वाराणसी के काशी रेलवे स्टेशन पर स्थित जीआरपी चौकी की पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। दोनों पति-पत्नी हैं और ट्रेनों में चोरियां करते हैं। 27 अक्टूबर को दर्ज FIR के संबंध में सीसीटीवी फुटेज से सामने आये चहेरे का पीछा कर काशी स्टेशन पर तैनात जीआरपी पुलिस ने नाटे डोम और प्रेमा को गिरफ्तार किया है।