त्योहार के मद्देनजर पूर्वोत्तर रेलवे नवंबर में चलाएगी स्पेशल ट्रेन, यात्रीगण को गंतव्य स्थल तक पहुंचने में मिलेगी सुविधा
Sadar, Varanasi | Nov 10, 2024 दीपावली और छठ को देखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे इस बार 248 स्पेशल ट्रेन चला रहा है। यह स्पेशल ट्रेन पूर्वोत्तर रेलवे के माध्यम से कई राज्यों के ओर जा रही है। इसमें बिहार ,बंगाल, मुंबई छठ पर्व के बाद वापस जाने वाले लोगों की संख्या काफी ज्यादा होती है। इसको देखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे ने यह व्यवस्था की है।