वाराणसी के श्री मारकंडेय महादेव मंदिर में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला ने किया दर्शन और पूजन
वाराणसी के चौबेपुर स्थित श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला ने शनिवार को 11 बजे दर्शन पूजन एवं जलाभिषेक आरती किया। मार्कण्डेय महादेव मंदिर के मुख्य पुजारी मुन्ना गुरूजी एवं लालू गिरि एवं अजय गिरि उर्फ रिंकू बाबा द्वारा दर्शन पूजन कराया गया। जिसके बाद राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला ने मंदिर परिसर भ्रमण कर जानकारी ली।