नगर आयुक्त ने देव दीपावली पर्व के दृष्टिगत अधिकारियों के साथ घाटों का किया निरीक्षण
नगर आयुक्त अक्षत वर्मा द्वारा देव दीपावली के दृष्टिगत रविदास घाट, अस्सी घाट, तुलसी घाट एवं भदैनी घाट तक घाटों की सिल्ट सफाई, कच्चे मिट्टी की लेवलिंग कराए जाने घाटों के सभी स्ट्रीट लाइटों को चेक कराते हुए क्रियाशील कराए जाने, स्ट्रीट पोल्स की पेंटिंग कराए जाने, घाटों पर लगे गमले को पेंट कराते हुए बोगन बेलिया के पौधे लगाए जाने के निर्देश दिए।