हरसूद: अभिनव पब्लिक स्कूल हरसूद में कन्या पूजन कर विद्यार्थियों को कराया प्रवेश
Harsud, Khandwa | Jun 16, 2026 अभिनव पब्लिक स्कूल हरसूद में मंगलवार को नवीन शिक्षा सत्र का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर संस्था सचिव बंसीधर अग्रवाल, शिक्षा समिति अध्यक्ष डॉ डीपी अग्रवाल, संस्था के पूर्व उपाध्यक्ष बालकृष्ण टाले, संस्था सदस्य रूपेश माहेश्वरी एवं कृष्ण मोहन सोमानी द्वारा कन्या पूजन के पश्चात तिलक लगाकर विद्यार्थियों को शाला में प्रवेश कराया गया।