कटकमदाग: रामनगर में बंद घर से दिनदहाड़े लाखों के गहने और नगदी चोरी
हजारीबाग शहर के रामनगर न्यू कॉलोनी में एक बंद घर में दिनदहाड़े चोरी हुई। यह घटना आशीष रंजन पिता अशोक पांडे के घर में घटी।इस संबंध में भुक्तभोगी ने संबंधित कटकमदाग थाना में आवेदन दिया है। जिसमें 15 लाख से अधिक के जेवरात और नगदी चोरी जाने का उल्लेख है। कहां की आशीष रंजन अपने पिता के साथ अपना पैतृक गांव सिमरिया थाना क्षेत्र के टूटी लावा गांव गए हुए थे।