खरगोन: संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर शहर नीले रंग में रंग गया। किला मैदान से निकली भव्य शोभायात्रा में 'शिक्षित बनो, संगठित रहो' के संदेश वाली आकर्षक झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। ढोल-मांदल की थाप और 'जय भीम' के गूंजते नारों के बीच युवाओं ने जमकर उत्साह दिखाया ।