अगिआंव: मतदान में बढ़ोतरी को लेकर खरैचा ,खोपिरा व अगियांव में जीविका दीदी द्वारा निकाली गई जागरूकता रैली
Agiaon, Bhojpur | Apr 13, 2024 लोकसभा चुनाव में वोट प्रतिशत बढ़ोतरी को आज जीविका दीदी के द्वारा खरैचा,खोपिरा व अगियांव में जागरूकता रैली निकाली गई। साथ ही जीविका दीदी में गांव के महिलाओं को बूथ पर जाकर वोट देने को ले शपथ भी दिखाया गया। रैली अलग अलग जीविका संगठन के द्वारा निकाली गई। इस मौके पर प्रखण्ड समन्यवक व दर्जनों जीविका उपस्थित थी।