औरैया: अधिवक्ताओं की हड़ताल 26वें दिन भी जारी, प्रशासन की 'सद्बुद्धि' के लिए सदर तहसील में हुआ सुंदरकांड पाठ
राजस्व अधिवक्ता एसोसिएशन के बैनर तले चल रही अधिवक्ताओं की हड़ताल शुक्रवार को 26वें दिन भी जारी रही। अपनी मांगों को लेकर आंदोलनरत अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर में सामूहिक रूप से सुंदरकांड का पाठ कर प्रशासन को सद्बुद्धि प्रदान करने की कामना की। एसोसिएशन के अध्यक्ष सुशील कुमार पांडेय ने कहा कि पिछले 26 दिनों से अधिवक्ता शांतिपूर्ण ढंग से आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन प