बीना: महावीर चौक पर ठेकेदार की लापरवाही से फूटी पेयजल पाइप लाइन, कई वार्ड प्रभावित
Bina, Sagar | Apr 14, 2026 बीना नगर के मुख्य मार्गो पर बिजली के पोल शिफ्टिंग का कार्य नगरपालिका द्वारा कराया जा रहा है जिसके चलते नये बिजली के खंबे लगाये जा रहे है वही मंगलवार करीब 2:30 बजे नगरपलिका के ठेकेदार द्वारा महावीर चौराहे पर खम्बा लगाने के दौरान लापरवाही के चलते गड्ढा खोदा गया , जिससे नगरपालिका की मुख्य पेयजल सप्लाई पाइपलाइन फूट गई और सड़क पर तेज रफ्तार से पानी बहने लगा।