जहानाबाद जिले में LPG गैस की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है। प्रशासन ने बताया कि पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और वितरण सुचारू रूप से जारी है। औसत डिलीवरी समय घटकर 3.79 दिन हो गया है। अफवाहों से बचने और जरूरत के अनुसार ही गैस बुकिंग करने की अपील जिला प्रशासन के द्वारा सोमवार शाम करीब 7 बजे की।