महोबा: डहर्रा की पत्थर खदान में हादसा, एक मजदूर की मौत और दूसरा गंभीर घायल
Mahoba, Mahoba | Jun 14, 2026 डहर्रा मौजा स्थित पहाड़ नंबर-5 की पत्थर खदान में रविवार को खनन कार्य के दौरान बड़ा हादसा हो गया। हादसे में एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। गहरी खदान से शव निकालने में घंटों मशक्कत करनी पड़ी।