रावतभाटा: रावतभाटा के वार्ड 13 और 14 में बेलों का आतंक, लोग दहशत में, शिकायतों के बावजूद कार्रवाई पर उठे सवाल
विजय सिंह ने रविवार शाम 7 बजे बताया कि रावतभाटा के वार्ड 13 और 14 में बेसहारा बेलों का आतंक बढ़ने से लोगों में डर का माहौल है। गलियों में दिनभर घूम रहे बेलों से बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों की सुरक्षा पर खतरा मंडरा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई वाहन भी इनकी चपेट में आ चुके हैं। कई बार शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं होने से लोगों में नाराजगी है। वहीं