शाहजहाँपुर। आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए सोमवार को थाना रोजा परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी सदर ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।