सिलवानी: बम्होरी में शिव परिवार व हनुमान जी प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियों का पूर्व मंत्री रामपाल सिंह ने जायजा लिया
Silwani, Raisen | Feb 13, 2026 रायसेन जिले के बम्होरी स्थित मां नर्मदा मंदिर कॉलोनी में आयोजित होने वाले आगामी श्री शिवपरिवार एवं हनुमान जी महाराज प्राण प्रतिष्ठा समारोह की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। समारोह को लेकर पूर्व मंत्री रामपाल सिंह ने स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस पावन अवसर पर शिव महापुराण कथा एवं 5 कुंडीय रुद्र महायज्ञ का भव्य आयोजन किया जाएगा।