सिलवानी: सिलवानी बाड़ादेवरी में युवक ने जहरीला पदार्थ खाया, हालत गंभीर होने पर रायसेन रेफर
Silwani, Raisen | Feb 13, 2026 सिलवानी थाना क्षेत्र के बाड़ादेवरी गांव में एक व्यक्ति की तबीयत अचानक बिगड़ने से हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार बाड़ादेवरी निवासी मोनू रघुवंशी (उम्र लगभग 35 वर्ष) ने कथित रूप से जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन उन्हें तत्काल सिलवानी सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया।