सिलवानी: सिलवानी के जूनिया में करंट लगने से किसान की हुई मौत
Silwani, Raisen | Feb 12, 2026 सिलवानी थाना क्षेत्र के ग्राम जूनिया में गुरुवार को एक किसान की करंट लगने से मृत्यु हो गई, प्राप्त जानकारी के अनुसार शुम्मी उर्फ हरिशंकर यादव, उम्र लगभग 45 वर्ष, अपने खेत पर गए थे, इसी दौरान वे बिजली लाइन की चपेट में आ गए, परिजनों और ग्रामीणों ने उन्हें तत्काल सिलवानी सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।