खरगोन। शनिवार शाम 7:00 बजे शहर के गायत्री मंदिर तिराहे पर यातायात पुलिस द्वारा विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान करीब 3 घंटे तक चला, जिसमें यात्री बसों में यात्रियों के बैगों की तलाशी ली गई, वहीं लोडिंग वाहनों की भी जांच की गई। यातायात पुलिस के एएसआई विजय तिवारी ने बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पूरे शहर में लगातार चेकिंग प्वाइंट लगाए जा रहे है