बयाना: राजकार्य में बाधा डालने के आरोपी को गिरफ्तार किया गया, 6 माह से था फरार
बयाना पुलिस सर्किल के गढ़ीबाजना थाना पुलिस ने राजकार्य में बाधा उत्पन्न करने और अवैध पत्थर खनन के मामले में आरोपी राहुल गुर्जर को गुरुवार शाम को गिरफ्तार किया है। आरोपी पिछले छह महीने से फरार चल रहा था। इसी मामले में पुलिस पहले ही चार अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।