रानीगंज प्रखंड क्षेत्र के बसैटी वार्ड संख्या 4 स्थित विद्यालय भवन निर्माण कार्य में घटिया सामग्री के इस्तेमाल का आरोप लगाते हुए स्थानीय ग्रामीणों ने नाराजगी जताई है। ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता मानकों की अनदेखी की जा रही है, जिससे भवन की मजबूती और सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं।