ग्रामीण मजदूर सभा के तहत कुम्हरिया गांव में कुम्हरिया पंचायत समिति का चुनाव संपन्न हुआ। चुनाव में गांव के बैगा प्रधान पुजार सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे। कुल 20 सदस्यों के लिए मतदान हुआ और अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष सहित सभी पदों के लिए मतों की गणना के बाद परिणाम घोषित किया गया। निर्वाचित अध्यक्ष पद पर अजय लकड़ा और उपाध्यक्ष पद पर रोपना पहान का चयन किया गया।