इटावा: पुरबिया टोला में मारपीट कर रहे दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर शांतिभंग के तहत की कार्रवाई
Etawah, Etawah | Mar 23, 2024 शहर कोतवाली पुलिस ने मारपीट कर रहे दो युवकों को गिरफ्तार कर शांतिभंग में कार्रवाई की। पुरबिया टोला निवासी साहिल पटेल और अरविंद वर्मा को कोतवाली पुलिस ने मारपीट करने पर गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों का जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया और कोर्ट में पेश किया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।