भोगांव: बेवर क्षेत्र में मारपीट के दौरान युवक को मारी गोली, युवक को सैफई किया गया रैफर
बेवर कस्बे के मोहल्ला काजीटोला में बुधवार रात मारपीट के दौरान एक युवक को गोली मार दी गई। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया, जबकि पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है।