पूरनपुर: विधुत उपखंड कार्यालय पर स्मार्ट मीटर के विरोध में भाकियू भानु ने खोला मोर्चा, पुराने मीटर लगाने की की मांग
पूरनपुर। विद्युत उपखंड कार्यालय पर गुरुवार सुबह 11 बजे भारतीय किसान यूनियन (भानु) ने स्मार्ट मीटर के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान संगठन के पदाधिकारियों और किसानों ने स्मार्ट मीटर हटाकर पुराने मीटर लगाने की मांग को लेकर मोर्चा खोल दिया। इस दौरान बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे,प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि स्मार्ट मीटर हटाए जाए।