कोटड़ी: आकोला में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से मासूम गंभीर घायल, घटना सीसीटीवी में कैद हुई
आकोला में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से मासूम गंभीर घायल, घटना सीसीटीवी में कैद बड़लियास थाना क्षेत्र के आकोला गांव में तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से एक मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद परिजनों ने बच्चे को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार जारी है। घटना गांव में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में बाइक सवार ते