कांके: ट्रांसपोर्ट नगर स्थित मतगणना स्थल पर उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने तैयारियों का निरीक्षण किया
Kanke, Ranchi | Feb 18, 2026 ट्रांसपोर्ट नगर स्थित मतगणना स्थल में चल रही तैयारियों का बुधवार शाम करीब पांच बजे उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने निरीक्षण किया। इस मौके पर उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा निर्देश दिया गया कि मतगणना प्रक्रिया पूर्णतः पारदर्शी, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न होनी चाहिए। उन्होंने मतगणना स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।