झांसी: झांसी में ट्रेनों के साथ उड़ रहे ड्रोन, लाइव फुटेज से पत्थरबाजों की पहचान की जा रही है, रीलबाज भी रडार पर
Jhansi, Jhansi | May 28, 2026 झांसी मंडल में रेलवे ट्रैक पर रील बनाने और ट्रेनों पर पत्थर फेंकने वाले शरारती तत्वों पर अब आसमान से नजर रखी जा रही है। रेलवे ने ऐसे लोगों पर शिकंजा कसने के लिए रेल सुरक्षा बल RPF को दो आधुनिक ड्रोन उपलब्ध कराए हैं। ये ड्रोन झांसी और ग्वालियर सेक्शन में ट्रेनों के साथ उड़ाए जा रहे, जिससे रेलवे ट्रैक और आसपास की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा सके।