सवायजपुर: दिनदहाड़े लूट से सवायजपुर क्षेत्र में मचा हड़कंप, बाइक सवार बदमाशों ने छीना गहनों से भरा थैला
रूपापुर पुलिस चौकी क्षेत्र में शुक्रवार दिनदहाड़े हुई लूट की वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही सवायजपुर पुलिस के साथ एएसपी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। उंचागांव निवासी राजवीर और सोनपाल शाहाबाद में एक ज्वेलर्स के यहां सोने का हार, झुमके और नाक की नथुनी गिरवी रखने जा रहे थे।