बेनीपट्टी: अरेर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक का किया गया आयोजन
अरेर थाना परिसर में सोमवार को थाना अध्यक्ष नेहा निधि की अध्यक्षता में आगामी होली, ईद पर्व एवं लोकसभा चुनाव-2024 को लेकर शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया है। जिसमें आगामी लोकसभा चुनाव-2024 के साथ-साथ होली एवं ईद पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने को लेकर सभी के साथ चर्चा की गई है।