कर्वी: रैपुरा पुलिस ने 9.7 किलो गांजे के साथ 4 तस्करों को किया गिरफ्तार, एक्सयूवी की गई ज़ब्त
चित्रकूट: गुरुवार शाम 5:30 बजे जारी प्रेस नोट के अनुसार रैपुरा पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों—अतीक अहमद, साबिर अली, मेनाज अहमद व मोहम्मद शादाब (प्रयागराज)—को 9.7 किलो गांजा सहित गिरफ्तार किया। एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर एक्सयूवी वाहन (MH46W1730) सीज किया गया। कार्रवाई एसपी अरुण कुमार सिंह के निर्देशन में हुई।