गुमला: एनजीटी रोक के बावजूद नदियों से बालू का अवैध खान जारी, ₹3000 प्रति ट्रैक्टर बिक रहा बालू
Gumla, Gumla | Jun 29, 2026 शहर के सिसई रोड अटरिया फोरी सहित अन्य नदी घाटों में इन दिनों अवैध बालू खनन का कारोबार बेखौफ तरीके से जारी है। प्रतिबंध और एनजीटी के आदेशों के बावजूद नदी से लगातार बालू का उठाव किया जा रहा है। बड़े पैमाने पर बालू निकालकर नदी किनारे और आसपास के क्षेत्रों में डंप किया जा रहा है, जहां से बाद में ट्रैक्टरों के माध्यम से इसकी आपूर्ति की जा रही है।