मोतिहारी: मलाही पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर विदेशी शराब के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार
मलाही पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मलाही बाजार से 130 पीस 8pm विदेशी शराब (प्रत्येक 180ml) के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया। पकड़ा गया तस्कर केसरिया थाना क्षेत्र के बेनीपुर गांव निवासी हरिशचंद्र साह का पुत्र मुकेश कुमार बताया जाता है। मलाही थानाध्यक्ष सुमन भारती ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर से पुलिस पूछताछ कर आगे कार्रवाई में जुटी है।