अजीतमल: ग्राम बिलावा में ट्रक के केबिन में मिला हेल्पर का शव, पुलिस ने पीएम के लिए भेजा, परिजनों में मचा कोहराम
अटसू क्षेत्र के गांव बिलावा में ट्रक की केबिन के अंदर एक हेल्पर का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला बीमारी के चलते मौत का प्रतीत हो रहा है लेकिन वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।