आसीन्द: लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर प्रहार: सच लिखने की मिली सजा, पत्रकार पर हुआ जानलेवा हमला
लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर प्रहार: सच लिखने की मिली सजा, पत्रकार पर जानलेवा हमला आसिंद। क्षेत्र में पत्रकारिता और अभिव्यक्ति की आजादी पर हमला करने का एक गंभीर मामला सामने आया है। ग्राम पंचायत मोतीपुर की अव्यवस्थाओं को उजागर करना एक पत्रकार को भारी पड़ गया। आरोप है कि खबर प्रकाशित होने से नाराज दबंगों ने आधी रात को घर में घुसकर पत्रकार पर जानलेवा हमला कर दिया