कलसी: कोतवाली विकासनगर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम डुमेट में हुई हत्या के मामले में पुलिस ने फरार चल रहे आरोपी को किया गिरफ्तार
Kalsi, Dehradun | Feb 22, 2024 25 नवंबर 2023 को ग्राम डुमेट निवासी निर्मल सिंह तोमर की कुछ बदमाशों ने भूमि विवाद को लेकर गोली मारकर हत्या कर दी थी। वहीं इस मामले में 25 नवंबर 2023 को पुलिस ने तीन अभियुक्तों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। मामले से जुड़ा एक अन्य अभियुक्त फरार चल रहा था, जिसको पुलिस ने आज गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आज अभियुक्त नीतू गुर्जर उर्फ अरविंद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।