कलसी: एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का हुआ समापन
Kalsi, Dehradun | Feb 22, 2024 वीर शहीद केसरी चंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डाकपत्थर के राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर के अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चौहान ने कहा है कि छात्रों को आत्मनिर्भरता के साथ आगे बढ़ाने की आवश्यकता है । ताकि वह अपने परिवार का भरण पोषण कर समाज के लिए अपना योगदान दे सके।