खिलचीपुर: छापीहेड़ा नगर में धूमधाम से रंग पंचमी का त्यौहार मनाया गया, जमकर उड़ा रंग गुलाल
छापीहेड़ा नगर में आज रविवार की सुबह 10:00 से ही रंग पंचमी का त्यौहार पारंपरिक उत्साह, हर्षोल्लास और भाईचारे के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर डीजे और ढोलक की थाप पर गेर (चल समारोह) निकाली गई, जिसमें लोगों ने जमकर रंग-गुलाल उड़ाया और एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं। नगर में चहुंओर सतरंगी माहौल रहा। हर गली मोहल्ले में रंगों की बौछार करते हुए महिला पुरुष और ब