शिवपुरी शहर के थीम रोड स्थित आईटीबीपी गेट के पास रविवार रात एक तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दो चचेरे भाइयों को कुचल दिया। हादसे में 28 वर्षीय पंकज शर्मा और 16 वर्षीय कान्हा शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों की मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है, वहीं कान्हा अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था।