धौरहरा: ईसानगर पुलिस ने गुमशुदा युवक को सकुशल बरामद किया, माता-पिता के चेहरे पर खुशी
थाना ईसानगर पुलिस ने गुमशुदा युवक की तलाश में बड़ी सफलता हासिल करते हुए उसे सकुशल बरामद कर लिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग, अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी तथा क्षेत्राधिकारी धौरहरा के निर्देशन में जनपद में अपराध नियंत्रण और गुमशुदा व्यक्तियों की बरामदगी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा था। जहां ईसानगर थाना पुलिस ने एक लापता युवक को सकुशल किया बरामद।