बज्जू: बज्जू क्षेत्र में पिछले 10 दिनों से लगातार धधक रही आग, दमकल की मांग उठी
Bajju, Bikaner | May 13, 2026 बज्जु उपखंड क्षेत्र में बढ़ रही आग की घटनाओं ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की कार्यशैली पर वाल खड़े कर दिए हैं। पिछले 10 दिन में पांच बड़ी आग की घटनाएं सामने आ चुकी है। भीषण आग ने जंगल और नहर किनारे के क्षेत्रों को चपेट में ले लिया। आग कई स्थानों पर सुलगती नजर आई, लेकिन स्थायी दमकल सुविधा के अभाव में हालात पूरी तरह नियंत्रण में नहीं आ सके।