खंडवा जिले के आदिवासी विकासखंड खालवा के ग्राम मामाडोह में शुक्रवार शाम अचानक लगी भीषण आग में आठ कच्चे मकान जलकर राख हो गए। घटना के वक्त गांव के अधिकांश लोग एक बारात में शामिल होने गए थे, जिसके कारण शुरुआती समय में आग बुझाने के पर्याप्त प्रयास नहीं हो सके।