चंदेरी: ग्राम बराना निवासी 15 वर्षीय नाबालिग लड़की घर से लापता, पुलिस कर रही तलाश
पुलिस से आज प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार फरियादी उम्र 51 वर्ष निवासी बराना ने बताया कि 9 अप्रैल की शाम करीबन 4:30 बजे से मेरी नाबालिक बेटी उम्र 15 वर्ष घर से लापता है जिसको बहुत तलाश किया मगर कहीं नहीं मिली। चंदेरी पुलिस ने फरियादी के कहे अनुसार गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।