जांजगीर चांपा की मुलमुला पुलिस ने बाइक सवार व्यक्ति को रुकवाकर लूटपाट, गाली गलौज, मारपीट करने वाले आरोपी विकास भंडारी को कोसा गांव से गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. वही मामले के एक अन्य आरोपी फरार है. जिसकी तलाश पुलिस कर रही है. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 500 रुपए 2 मोबाइल को जब्त किया है।